मुख्यमंत्री धामी ने दी पूर्व सीएम कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि

591
Voice of Uttarakhand

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय कल्याण सिंह का सम्पूर्ण जीवन भारत माता की सेवा में समर्पित रहा। उन्होंने हमेशा गरीबों, पिछड़ों, दलितों और वंचितों की लङाई लङी। उनका जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है।

Also Read....  हल्द्वानी के ‘शुद्धिकरण’ के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, मुख्यमंत्री आवास कूच में उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी के आराध्य प्रभु श्री राम के लिए उन्होंने अपनी सरकार क़ुर्बान कर दी। उनका अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का सपना, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साकार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल्याण सिंह एक कुशल प्रशासक और लोकप्रिय नेता थे। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते भ्रष्टाचार मुक्त और भयमुक्त शासन दिया। आमजन में उनके प्रति बहुत लगाव था। उनके विचारों को अपने जीवन में उतारना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Also Read....  समाधान दिवस में 120 शिकायतें दर्ज, डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, संगठन महामंत्री अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, विधायक हरबंस कपूर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Also Read....  उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना