प्रभारी मंत्री रेखा आर्या पहुंची टनकपुर उपजिला चिकित्सालय,सड़क हादसे में घायल श्रद्धालुओं का जाना हालचाल

340
Voice of Uttarakhand

-घायलों के समुचित उपचार के लिए जिलाधिकारी को दिए निर्देश, प्रशासन करेगा हर संभव मदद-रेखा आर्या

टनकपुर : चंपावत जिले के टनकपुर में हुई सड़क दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं का हालचाल लेने कैबिनेट मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या उपजिला चिकित्सालय पहुंची। यहां उन्होंने सड़क हादसे में घायल हुए लोगो का हालचाल जाना और उन्हें सरकार द्वारा हरसंभव मदद का भरोसा दिया।साथ ही प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी से वार्ता कर उन्हें इस घटना की विस्तृत जानकारी लेने के साथ ही घायलों के समुचित उपचार हेतु भी निर्देशित किया। वही उन्होंने माँ पूर्णागिरि से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की कामना की।

Also Read....  ब्रेकिंग न्यूज़ जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

बता दे कि टनकपुर स्थित ठूलीगाड़ पार्किंग में एक बस सो रहे श्रद्धालुओं के उपर चढ़ गई। हादसे में एक महिला समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि अन्य घायल हो गए।सभी मृतक यूपी के बहराइच जिले के रहने वाले थे।

Also Read....  ब्रेकिंग न्यूज़ जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री