मरम्मत कार्य होने तक कुंड पुल से केवल दुपहिया ही वाहन होंगे संचालित

269
Voice of Uttarakhand

रूद्रप्रयाग। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि कुंड पुल की मरम्मत होने तक केवल दुपहिया वाहन ही पुल से संचालित होंगे। पुल की मरम्मत होने तक वाहनों के वैकल्पिक आवागमन के लिए चुन्नी बैण्ड-कालीमठ गेट-गुप्तकाशी तथा गिवाणी गांव- मयाली – गुप्तकाशी वाले मोटर मार्ग का उपयोग किया किया जा सकता है। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के चलते श्री केदारनाथ धाम जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 107 पर स्थित कुंड पुल का ऐबेटमेन्ट (आधार) क्षतिग्रस्त होने के कारण सभी चैपहिया वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है।

Also Read....  सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास