.SVISION संस्थान के 9 वें‌ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संस्थान की एकदिवसीय परिक्षाओं की तैयारी से संबधित का किया आयोजन

176
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  G.SVISION संस्थान के 9 वें‌ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संस्थान की एकदिवसीय परिक्षाओं की तैयारी से संबधित शाखा VISION CAMPUS द्वारा UKSSSC (उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) द्वारा आगामी आयोजित होने वाली स्नातक स्तरीय परीक्षा एवं पुलिस भर्ती आदि परीक्षाओं की तैयारी मूल्यांकन हेतु खुली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 650 प्रतियोगियों ने प्रतिभाग किया ।

Also Read....  तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में 13वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित, ‘शिव शक्ति – द इटरनल यूनियन’ की भव्य प्रस्तुति ने मोहा मन


यह प्रश्न पत्र पूर्णतः आयोग की तरह बुकलेट के रूप में प्रस्तुत किया गया था, बुकलेट पॉलिथीन में पैक थी और उसे छात्र द्वारा ही खोला गया ।

संस्थान द्वारा सर्वाधिक अंक प्राप्त 10 अभ्यर्थियों को नगद पुरस्कार एवं संस्थान का प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी

संस्थान के निदेशक अरविंदर सिंह ने कहां कि इस प्रकार की टेस्ट प्रतियोगिता से अभ्यर्थियों का मनोबल बढ़ता है और चयन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त होती है और साथ ही आपको अपनी तैयारी का आकलन करने का अवसर मिलता है।

संस्थान के निदेशक ने कहा कि आगामी समय में संस्थान द्वारा UKPCS और उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती संबंधी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इस प्रकार की खुली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा क्योंकि हमारा उद्देश्य उत्तराखंड राज्य में अभ्यर्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देकर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जागरूक करना है।

Also Read....  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात।