80 हजार लाभार्थी बालिकाओं को धन राशि का हस्तांतरण किया नंदा गौरा योजना के तहत मिला लाभ

622
Voice of Uttarakhand

देहरादून। शारदीय नवरात्रि के शुभवसर पर मुख्य सेवक सदन मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कर कमलों द्वारा नंदा गौरा योजना के अंतर्गत 80 हजार लाभार्थी बालिकाओं को पीएफएमएस के माध्यम से 323 करोड़ की धनराशि का डिजिटल हस्तांतरण किया।

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी, संस्कृति विभाग के समन्वय में चल रही विशेष तैयारी

इस अवसर पर सभी लाभान्वित बालिकाओं को शुभकामनायें दी।
इस योजना का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाना, बाल विवाह रोकना, समाज में लैंगिक असमानता को दूर करने के साथ बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना है।
इस योजना के अंतर्गत बालिका के जन्म पर ₹ 11हजार की धनराशि प्रोत्साहन के रूप में दी जाती है साथ ही अविवाहित बालिका के कक्षा 12 उत्तीर्ण होने पर 51 हजार का लाभ प्रदान किया जाता है।
इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव हरि चंद्र सेमवाल , उप निदेशक एसके सिंह , डीपीओ अखिलेश मिश्र , संस्कृति विभाग की निदेशक बीना भट्ट सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read....  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में रायपुर विधानसभा में निकली उत्तराखंड न्याय यात्रा, वोट चोरी, अंकिता भंडारी हत्याकांड और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा