बड़ी खबर मिशन बंगाल को फतह करने एक माह के लिए बंगाल जायेगें भाजयुमो के 400 कार्यकर्ता- प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल

344
Voice of Uttarakhand
देहरादून-  आज भरतीय जनता युवा मोर्चा की वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश पदाधिकारी, और सभी जिलों के जिलाध्यक्षों की बैठक हुई बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता युवा मोर्चा के माननीय प्रदेश अध्यक्ष  कुन्दन लटवाल  ने की।
 कुन्दन लटवाल ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश कि  जल्द से जल्द युवा मोर्चा की मंडलो की टीम गठित करें उन्होंने सभी जिलों के जिलाध्यक्षों से कहा 3 मार्च तक प्रदेश के सभी मंडलो में युवा मोर्चा की टीम गठन कर दे और सभी मंडलो में प्रभारी भी नियुक्त करने के निर्देश दिये।
कुन्दन लटवाल ने कहा की बंगाल चुनाव की तारीख आ चुकी है उन्होंने कहा भारतीय जनता युवा मोर्चा के सारे प्रदेश पदाधिकारी और हर जिले से 20-20 युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पुरे एक माह के लिए मिशन बंगाल को फतह करने के लिए बंगाल जायेगें
कार्यक्रम का संचालन भारीतय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री  रंजन बरगली और  हरजीत सिंह ने सयुक्त रूप से किया इस मौके पर  प्रदेश के सभी पदाधिकारी, और सभी जिलो के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।
Also Read....  जनपद पौड़ी के दो वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने सेवानिवृत्ति के बाद थामा भाजपा का दामन