Big News खुलासाः महिला ने की प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या

481
Voice of Uttarakhand

हरिद्वार-   पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या की थी। पथरी थाना क्षेत्र में युवक की हत्या का दूसरे दिन पर्दाफाश हुआ। रानीमाजरा गांव निवासी संजीव एक सप्ताह पहले लापता हो गया था। रविवार को उसका अधजला शव पथरी के जंगल से मिला था। इस मामले में पुलिस ने संजीव की पत्नी और धनपुरा गांव निवासी शिवकुमार को गिरफ्तार किया गया।
एसपी देहात परमेंद्र डोबाल ने बताया कि शिवकुमार दूध बेचता है और कई साल से संजीव के घर दूध देने आता था। उसी दौरान संजीव और शिव कुमार की दोस्ती हो गई और धीरे-धीरे शिवकुमार के संजीव की पत्नी अंजना से अवैध संबंध हो गए। अंजना ने बताया कि उसके पति संजीव को अवैध संबंध का पता चल गया था और वह खुद शिवकुमार को ब्लैकमेल करने लगा था। इसी कारण दोनों ने मिलकर गला दबाते हुए उसकी हत्या कर दी और शव बोरे में डाल कर जंगल ले गए। जहां पेट्रोल डालकर उसे जला दिया।