महाराज ने दी शहीद मनदीप को विनम्र श्रद्धांजलि

594

देहरादून-   कैबिनेट मंत्री और चैबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में शहीद हुए 11वीं गढ़वाल राइफल के 23 वर्षीय जवान मनदीप सिंह नेगी की शहादत पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। कैबिनेट मंत्री और चैबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में
दुश्मनों से लोहा लेते हुए अपनी विधानसभा क्षेत्र चैबट्टाखाल स्थित सकनोली, पोखड़ा ब्लॉक निवासी 11 वीं गढ़वाल राइफल के 23 वर्षीय मनदीप नेगी सिंह नेगी पुत्र सत्याल सिंह नेगी की शहादत पर उन्हें शत शत नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री महाराज ने कहा कि उनकी शहादत की खबर सुनकर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। देश की रक्षा करते हुए आज उत्तराखंड का एक और लाल शहीद हो गया है। उन्होने कहा कि दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शहीद मनदीप सिंह के परिजनों के साथ हैं।

Also Read....  जमीन कब्जे के जंगलराज पर जिला प्रशासन का न्याय का प्रहार; टिहरी बांध परियोजना अन्तर्गत विस्थापित परिवार को आवासीय भूख्ंाड पर दिलाया कब्जा

LEAVE A REPLY