CM ने धरने पर बैठे धारचूला और केदारनाथ विधायक से मुलाकात की

691
Voice of Uttarakhand

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा भवन पहुंचते ही परिसर में अपनी मांगों को लेकर बैठे धारचूला विधायक हरीश धामी और केदारनाथ विधायक मनोज रावत से मुलाकात की और उन्हें अपने कक्ष में आमंत्रित किया।

विधायक हरीश धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र धारचूला में मोबाईल कनेक्टीवीटी की समस्या की बात कहते हुए मोबाइल टावर लगाए जाने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र की सङकों के संबंध में भी अपनी बात कही।
विधायक केदारनाथ मनोज रावत ने कहा कि कोविड संक्रमण मे कमी को देखते हुए चारधाम यात्रा को पुनः शुरू किया जाए।

Also Read....  फ़्लो बाज़ार 2026 का भव्य आगाज़, महिलाओं की प्रतिभा, वेडिंग फ़ैशन और उत्तराखण्ड की रचनात्मकता का दिखा संगम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि धारचूला क्षेत्र में मोबाईल कनेक्टीवीटी के लिए जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही की जाए। इसके लिए केंद्र सरकार से भी अनुरोध किया जाए।

Also Read....  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के संबंध में राज्य सरकार ने माननीय न्यायालय में अपना पक्ष रखा है।

बैठक में मुख्य सचिव डाॅ एस एस संधु, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु उपस्थित थे।

Also Read....  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी