बड़ी खबर भाजपा नेता की पत्नी ने छत से लगाई छलांग , मौत

858
Voice of Uttarakhand

शामली –    बंदर के हमले से बचने के लिए अपने घर की दूसरी मंजिल से नीचे कूदने के बाद भाजपा नेता की पत्नी की मौत हो गई। जब 50 वर्षीय सुषमा देवी कैराना शहर में अपने घर की छत पर गई थी और उन्हें आक्रामक बंदरों ने उन्हें घेर लिया।
बंदरों के हमले से खुद को बचाने के लिए वह छत से नीचे कूद गई। जिससे उन्हें काफी चोट आई और उनकी मौत हो गई। सुषमा पूर्व सांसद स्वर्गीय हुकुम सिंह के भतीजे भाजपा नेता अनिल कुमार चौहान की पत्नी थीं। भाजपा नेता अनिल कुमार घटना के समय घर पर नहीं थे।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बंदरों का कहर खतरनाक रूप लेता जा रहा है। मथुरा में नगर निगम ने 1 सितंबर से 15 दिवसीय कार्यक्रम शुरू किया है और पवित्र शहर के प्रमुख मंदिरों से बंदरों को पकड़ा जा रहा है।
नगर आयुक्त अनुनया झा ने कहा कि कार्यक्रम के पहले चरण में बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र वृंदावन, चौबिया पारा और मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर क्षेत्र से बंदरों को पकड़ा जाएगा और उन्हें वन क्षेत्रों में छोड़ा जाएगा।

Also Read....  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में रायपुर विधानसभा में निकली उत्तराखंड न्याय यात्रा, वोट चोरी, अंकिता भंडारी हत्याकांड और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा