भारतीय अभिनेत्री डेज़ी शाह ने देहरादून में डिजाइनर शोरूम आर. बेलिया का करा उद्घाटन कैबिनेट मिनिस्टर सुबोध उनियाल ने भी करी शिरकत

967
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री, मॉडल और डांसर डेज़ी शाह ने आज देहरादून में डिजाइनर शोरूम ‘आर. बेलिया’ का उदघाटन करा। उद्घाटन समारोह में डेज़ी शाह बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कैबिनेट मिनिस्टर सुबोध उनियाल द्वारा भी शोरूम का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए, डेज़ी ने कहा, “देहरादून में आर बेलिया डिज़ाइनर शोरूम के उद्घाटन समारोह का हिस्सा बनकर मैं बेहद उत्साहित महसूस कर रही हूं। यहाँ मुझे मुंबई के कुछ प्रसिद्ध डिजाइनरों द्वारा आकर्षक कपड़ों का संग्रह काफी पसंद आया। मुझे यकीन है कि रचना द्वारा देहरादून में इस तरह के एक अद्वितीय डिजाइनर शोरूम की शुरूआत से शहर का फैशन सिनेरियो बढ़ेगा।”

Also Read....  मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

देहरादून शहर में आर. बेलिया डिज़ाइनर शोरूम की शुरुआत रचना भट्ट द्वारा की जा रही है। आर. बेलिया अपनी तरह का एक अनूठा एथनिक वुमेन वियर शोरूम है और यहाँ मुंबई के कई उल्लेखनीय डिजाइनरों के संग्रह देखने को मिलेंगे।

रचना भट्ट ने कहा, “मेरे गृहनगर देहरादून में एक उत्तम दर्जे का एथनिक महिला फैशन वियर शोरूम का आना एक सपने के सच होने जैसा है। सर्वश्रेष्ठ डिजाइनरों से जुड़ने और आर बेलिया के लिए कपड़ों के संग्रह को अंतिम रूप देने से लेकर देहरादून शहर में एक प्रमुख स्थल की तलाश करने और आज इस शोरूम को आकार देने तक मैंने अपने इस सपने को सच करने के लिए बहुत मेहनत करी है।”

Also Read....  स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया

रचना भट्ट मुंबई स्थित प्रोडक्शन हाउस पर्पल बुल एंटरटेनमेंट की निदेशकों में से एक हैं। उनका प्रोडक्शन हाउस फिल्म मेकिंग, वेब सीरीज़, टीवी शो, आदि के लिए जाना जाता है। रचना फैशन डिजाइनिंग और पोशाक में सक्रिय रूप से रूचि रखती हैं, और उनकी विशेषज्ञता एथनिक वियर है।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि डेज़ी शाह के आलावा भारतीय फिल्म अभिनेत्री मायरा सरीन जिन्होंने मुख्य रूप से तेलुगु फिल्म उद्योग में काम किया है, निर्माता कशिश खान जो वर्तमान में अर्जुन रामपाल और अमीषा पटेल अभिनीत अपनी आगामी फिल्म ‘मिस्ट्री ऑफ टैटू’ पर काम कर रही हैं, और मॉडल व अभिनेता अश्विनी कपूर भी शामिल रहे।

Also Read....  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

बॉलीवुड निर्माता और आर. बेलिया के सह-मालिक ओम प्रकाश भट्ट ने कहा, “इस शहर से ताल्लुक रखते हुए मैं देख रहा हूँ की दिन प्रति दिन देहरादून में फैशन का दर्ज़ा बढ़ता जा रहा है। देहरादून, जो की कभी एक छोटा वे शांत शहर हुआ करता था, वह आज उत्तर भारतीय शहरों के बीच एक प्रमुख फैशन राजधानी बनने की राह पर है। शहर में आर. बेलिया के आने से निश्चित रूप से समग्र फैशन परिदृश्य में इजाफा होगा।”

इस अवसर पर कुनाल शमशेर मल्ला, सतीश शर्मा, अंजलि नॉरियल अनुराधा मल्ला, अजय शर्मा, रूपम सहित देहरादून के कई जाने-माने लोग उपस्थित रहे।