सीएम पुष्कर धामी ने शहीद जवान सोनित कुमार सैनी को दी श्रद्धांजलि

450
Voice of Uttarakhand

रुड़की –  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  गुवाहाटी में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए ग्राम धनौरी, रूङकी निवासी भारतीय सेना के जवान सोनित कुमार सैनी के  घर पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना  की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद के परिजनों को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी।

Also Read....  माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल एवं एचएमआई के संयुक्त अभियान दल का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग-इन

कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक  प्रदीप बत्रा एवं श्री सुरेश राठौर ने भी शहीद जवान श्री सोनित कुमार सैनी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Also Read....  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन एवं आरती