Big News कांग्रेस के लोगों को आम आदमी पार्टी के नेता कर रहे घेरने की कोशिश – आरुषि सुंद्रियाल

315
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  21 अक्टूबर को किशन नगर चौक पर ट्रैफिक में रुके यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त जिला प्रवक्ता यश रतूड़ी को आम आदमी पार्टी के अजय कोठियाल ने रोका। यश रतूड़ी अजय कोठियाल को नहीं पहचानते थे जिसका फायदा उठाते हुए आम आदमी पार्टी के अजय कोठियाल ने खुद को कांग्रेस का नेता बताते हुए नवनियुक्त जिला प्रवक्ता को रुद्राक्ष की माला भेंट देते हुए एक फोटो खिंचवाई। जिसके बाद आम आदमी पार्टी के अजय कोठियाल ने अपने सभी सोशल मीडिया

Also Read....  जनसुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सख्त, पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित; अतिक्रमण पर एक्शन

प्लेटफार्म पर बिना पूछे कांग्रेस के यश रतूड़ी को अपना समर्थक बताते हुए फोटो अपलोड कर दिए। यश रतूड़ी ने हाल ही में यूथ कांग्रेस कि प्रदेश प्रवक्ता आरुषि सुंद्रियाल द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसमें निर्णायक को द्वारा यश को टॉप टेन में चुना गया था जिसके बाद उन्हें यूथ कांग्रेस का जिला प्रवक्ता चुना गया। अजय कोठियाल द्वारा सामाजिक रुप से यश रतूड़ी को अपना समर्थक बताने से कॉन्ग्रेस में यश रतूड़ी का उपहास किया जा रहा है। कांग्रेस में पद और आम आदमी पार्टी मैं समर्थन की बात जो अजय कोठियाल द्वारा सार्वजनिक रूप से सोशल

Also Read....  आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

मीडिया पर लिखी गई है इससे यश रतूड़ी को काफी सामाजिक निंदा का सामना करना पड़ रहा है तथा लोग उन पर दोगली राजनीति करने का आरोप भी लगा रहे हैं। इस सबके चलते यश रतूड़ी काफी मानसिक तनाव में भी आ गए हैं।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी