बड़ी खबर मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय सड़क निधि के अन्तर्गत विभिन्न सड़कों की मरम्मत के लिये प्रदान की 142 करोड़ की धनराशि

303
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सी०आर०आई०एफ० (केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि) के अन्तर्गत जनपद देहरादून में जोगीवाला – लाडपुर-रायपुर रोड- सहस्त्रधारा क्रॉसिंग होते हुए मानसिंह के निकट तक सड़क का चौड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य हेतु 77 करोड़ 53 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी के सरदारनगर- बाजपुर- केशोवाला- कोटाबाग कालाढूंगी राजमार्ग संख्या 61 के किमी० 41 से किमी० 47.800 तक पुनर्निर्माण एवं सुधार कार्य हेतु 20 करोड़ 63 लाख रूपये, मरचुला- सराईखेत – बैजरों- पोखरा – सतपुली – बाणघाट – घण्डियाल – कांसखेत पौड़ी राजमार्ग

Also Read....  नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

संख्या-32 के कि०मी० 195 से कि०मी० 242 में सुदृढीकरण कार्य हेतु 11 करोड़ 61 लाख रूपये, जनपद पौड़ी के वि०ख० रिखणीखाल में स्व० श्री जगमोहन सिंह नेगी मोटर मार्ग के कि०मी० 140 से कि०मी० 189 तक सुदृढीकरण कार्य हेतु 20 करोड़ 20 लाख रूपये, कर्णप्रयाग सिमली-ग्वालदम बागेश्वर-चौकोड़ी-थल मुनस्यारी-जौलजीवी मोटर मार्ग का सुदृढीकरण हेतु 12 करोड़ 27 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

Also Read....  पंतनगर में कुमाऊं मंडल के लगभग ९० पैक्स अध्यक्ष/पदाधिकारियों का तीन दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न