बिग ब्रेकिंग न्यूज़ सिडकुल ,उधमसिंहनगर में CETP प्लांट में हुई मौत, SDRF द्वारा रिकवर किये तीन शव

641
Voice of Uttarakhand

उधम सिंह नगर –  SDRF टीम को एक कॉलर द्वारा सूचित किया गया की सिडकुल स्थित CETP, शांति रेफ्रिजरेशन कंपनी प्लांट सेक्टर 7 रुद्रपुर,ऊधमसिंहनगर में तीन लोग गड्ढे में गिर गए है। उक्त सूचना पर SDRF टीम SI अर्जुन बिष्ट के नेतृत्व में, तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। तीनो ववयक्ति टैंक में गिर गए थे ।तीनों की मृत्यु हो गई थी। SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के उपरांत तीनो शवों को टैंक से निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है ।