टीएंडएच ने राजपुर रोड़ में खोला नया आउटलेड जेंट्स सैलून

334
Voice of Uttarakhand

देहरादून –   ट्रूफिट एंड हिल ने राजपुर रोड़ में देहरादून वासियों के लिए खोला नये आउटलेड जेंट्स सैलून। टीएंडएच ब्रिटिश लोगों के बीच सालों से पसंदीदा ब्रांड रहा है। टीएंडएच के 24वें आउटलेट का शुभारंभ श्री प्रणय डोक्कानिया सीईओ ट्रूफिट एंड हिल व देहरादून फ्रेंचाइज़ी मालिक श्री पंकज मांध्यान एवं अशोक कुमार मांध्यान ने संयुक्त रूप से रिबन व केक काटकर किया।

Also Read....  सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाह को महाराज ने बताया आधारहीन

मुख्य अतिथि  प्रणय डोक्कानिया सीईओ ट्रूफिट एंड हिल ने कहा कि बदलते समय के साथ दून में भी फैशन के प्रति लोगों का लगाव बढ़ रहा है। जिसे ध्यान में रखते हुए टीएंडएच ने दून में अपना आउटलेट स्थापित किया है। बदलते परिवेश में सुरक्षा और स्वच्छता महत्वपूर्ण है, ऐसे में टीएंडएच अपने ग्राहकों को सुरक्षित व स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। टीएंडएच की खास बात यह है कि यहां आने वाले हर ग्राहक को रीगल टच के साथ चिकित्सीय अनुभवों के साथ सेवा प्रदान की जाती है।

Also Read....  निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठे सवाल, डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

इस अवसर पर देहरादून फ्रेंचाइज़ी मालिक  पंकज मांध्यान ने कहा कि हम टीएंडएच का लक्ष्य अपने ग्राहकों को उत्पादों का सर्वाेत्तम लाभ देना रहा है। टीएंडएच आउटलेट में हेयरकट, शेविंग और मसाज आदि को बेहतरीन तरीके से बने उत्पादों के माध्यम से पूरी जिम्मेदारी और सुरक्षा के साथ किया जाता है।

Also Read....  वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने भारत के लिए जीते रजत पदक

इस अवसर पर स्टोर मैनेजर कुणाल मौर्य, बेस्ट फाउंडर शिव कौशल, विपिन कुमार डोगरा, ब्लॉगर्स सना मेहरा, आकांक्षा बिष्ट, पेस्ट्री, हेमंत जोशी, हर्षिता अधिकारी, ऐश नाथ, करण, अमन, प्रतीक, टी एंड एच स्टाफ मौजूद थे।