बिग ब्रेकिंग टेलीकॉम में लूट की छूट पर संजय कन्नौजिया ( कद्दू) ने उठाये सवाल, फ्री वाई-फाई डेमो का ऐलान

471
Voice of Uttarakhand

देहरादून  -आज बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता संजय कन्नौजिया मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने एक ज्वलंतशील मुद्दा उठाते हुए टेलीकॉम नीतियों को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए।

कन्नौजिया ने एक तरफ जहां BSNL के मुद्दे पर सरकार को घेरा तो वहीं एयरटेल और jio जैसी टेलीकॉम कंपनियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए केंद्र को कटघरे में खड़ा किया। संजय कन्नौजिया ने बकायदा एक कैलेंडर भी इसको लेकर जारी करते हुए कहा कि जहां *एक साल में 12 महीने होते हैं वहीं टेलीकॉम कंपनियों ने इसे 13 महीने में तब्दील कर दिया।* टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को 30 दिन की बजाय महज 28 दिन का ही रिचार्ज उपलब्ध कराती है और फिक्र की बात ये कि अब इन दिनों की संख्या और घटाने की तैयारी भी कंपनियों ने कर ली है। यानी आपकी जेब पर डाका डालने की पूरी तैयारी है। सरकार की गलत नीतियों के कारण BSNL का बुरा हाल है और कई टेलीकॉम कंपनियां बंद हो चुकी है। इसलिए भी टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी बढ़ रही है।

Also Read....  विरासत-2026 की प्रथम विरासत साधना में 25 स्कूलों के ऊर्जावान बच्चों ने शास्त्रीय भरतनाट्यम और कथक की प्रस्तुतियों से कर दिया सभी को ओत-प्रोत

कन्नौजिया के मुताबिक टेलीकॉम कंपनियों ने एक झटके में *प्रीपेड प्लान 20 से 25% तक महंगे कर दिए हैं।* बिलिंग साइकिल 30 से घटाकर 28 और 24 दिन कर दी गई है जबकि कनेक्टिविटी और स्पीड का बुरा हाल है।
एक तरफ सरकार पढ़ाई-लिखाई से लेकर सारे कामकाज ऑनलाइन करने पर जोर दे रही है, दूसरी तरफ इंटरनेट महंगा होता जा रहा है। *इस तरह के डिजिटल इंडिया से डिजिटल डिवाइड बढ़ेगा।* क्योंकि आज के दौर में इंटरनेट एक बुनियादी सेवा है। यह सस्ती और सर्वसुलभ होनी चाहिए। उन्होंने ये आशंका भी जताई कि कहीं सरकार टेलीकॉम कंपनियों की तर्ज पर स्कूल फीस, बिजली, पानी बिल, सीवर और हाउस टैक्स भी एक महीने की बजाय 28 दिन में ना वसूलने लगे। कन्नौजिया ने जनता से अब इस लूट के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

Also Read....  नगर पंचायत, सतपुली अध्यक्ष के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस, वित्तीय, प्रशासनिक अधिकारों पर लगी रोक

इस मौके पर उन्होंने *राजपुर विधानसभा के कुछ एरिया में 1 दिसंबर से डेमो के तौर पर फ्री वाई-फाई सेवा देने का ऐलान किया है।* यह सेवा चुनिंदा जगहों पर शुरू होगी। इसका मकसद इंटरनेट से वंचित बच्चों को पढ़ाई-लिखाई में मदद करना है। साथ ही उन्होंने ये वादा किया कि अगर जनता ने उन्हें मौका दिया तो वो अपनी पूरी विधानसभा में फ्री वाई फाई देकर हर वर्ग के लिए इस परेशानी को दूर करने का काम करेंगे।

Also Read....  नगर पंचायत, सतपुली अध्यक्ष के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस, वित्तीय, प्रशासनिक अधिकारों पर लगी रोक