एसजेवीएन ने एमएसएमई के लिए वेंडर डेवलपमेंट मीट का आयोजन किया

358
Voice of Uttarakhand

देहरादून  –  नन्‍द लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए एक वेंडर डेवलपमेंट मीट संबंधी बैठक का चंडीगढ़ में उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह, श्रीमती गीता कपूर, निदेशक (कार्मिक), श्री. ए.के. सिंह, निदेशक (वित्त) तथा श्री. सुशील कुमार शर्मा, निदेशक (विद्युत) की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसजेवीएन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

नन्‍द लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा कि वेंडर डेवलपमेंट मीट कार्यक्रमों का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्‍यम उद्यमों (एमएसएमई) की क्षमता का निर्माण करना तथा सार्वजनिक प्रोक्‍यूरमेंट प्रक्रिया में उनकी सहभागिता को बढ़ाना है। एसजेवीएन अपनी विकास यात्रा में एमएसएमई के योगदान को सुदृढ़ करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहा है।

Also Read....  विरासत-2026 की प्रथम विरासत साधना में 25 स्कूलों के ऊर्जावान बच्चों ने शास्त्रीय भरतनाट्यम और कथक की प्रस्तुतियों से कर दिया सभी को ओत-प्रोत

 

शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम उद्यमियों को विकसित करने तथा विक्रेताओं का एक ऐसा समूह तैयार करने के प्रति एसजेवीएन की प्रतिबद्धता पर बल देते हैं, जो समग्र रूप से समाज के लिए आर्थिक उपयोगिता निष्‍पादित कर सकते हैं। सतत विक्रेता विकास के माध्यम से इस महामारी के चुनौतीपूर्ण समय में एमएसएमई को मजबूत करना महत्वपूर्ण है। यह न केवल भारत सरकार की पहल “मेक इन इंडिया” को मजबूत करने में एक लंबा मार्ग प्रशस्‍त करेगा, अपितु राष्ट्र के विकास में भी योगदान देगा। उन्होंने आगे कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई हेतु सार्वजनिक क्रय नीति के अंतर्गत एसजेवीएन के लिए संभावित विक्रेताओं के रूप में विकसित होने के अवसर सृजित करना है।

Also Read....  नगर पंचायत, सतपुली अध्यक्ष के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस, वित्तीय, प्रशासनिक अधिकारों पर लगी रोक

 

एसजेवीएन में एमएसएमई के मध्‍य अधिकाधिक जागरूकता उत्‍पन्‍न करने के लिए एसजेवीएन तथा ई- प्रोक्‍यूरमेंट प्रक्रिया पर एक विस्तृत प्रेजेन्‍टेशन प्रस्‍तुत किया गया। अन्य प्रेजेन्‍टेशनों में ऑनलाइन पोर्टल पर बोलीदाताओं की पंजीकरण प्रक्रिया के संबंध में विस्‍तृत जानकारी दी गई। अंत में एक इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया गया जहां वेंडर क्‍वारिज पर चर्चा की गई।

Also Read....  विरासत-2026 की प्रथम विरासत साधना में 25 स्कूलों के ऊर्जावान बच्चों ने शास्त्रीय भरतनाट्यम और कथक की प्रस्तुतियों से कर दिया सभी को ओत-प्रोत

 

बैठक के दौरान एसजेवीएन ने एनएसआईसी, जेम(GeM), उद्यम तथा ई- प्रोक्‍यूरमेंट प्लेटफॉर्म पर ऑन-बोर्डिंग ऑफ द वेंडर सुविधा भी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान एमएसएमई विकास संस्थान, सरकारी ई-मार्केट प्लेस जेम(GeM), राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी), नेशनल एससी/एसटी हब (एनएसएसएच), एम1 एक्सचेंज तथा इनवॉयस मार्ट द्वारा भी प्रेजेन्‍टेशन दी गईं।