पीआरसीआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष डॉक्टर करुणाकर झा को “मोस्ट ऐडमायरड प्रोफेसर इन मार्केटिंग“ का खिताब मिला

448
Voice of Uttarakhand

देहरादून   – पीआरसीआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष डॉ करुणाकर झा को मुंबई में वर्ल्ड मार्केटिंग कांग्रेस के कार्यक्रम में मोस्ट ऐडमायरड प्रोफेसर इन मार्केटिंग का खिताब दिया गया। उन्हें यह सम्मान मार्केटिंग एवं कम्युनिकेशन के क्षेत्र में 30 वर्षों तक लगातार अपना योगदान एवं अनेक बच्चे को उनके भविष्य संवारने मे मदद करने के लिए दिया गया है। डॉ करुणाकर झा यूपीईएस विश्वविद्यालय देहरादून में मार्केटिंग के प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं।

 

पीआरसीआई देहरादून के सभी सदस्यों ने डॉ करुणाकर झा के इस उपलब्धि पर बधाई दी वही पीआरसीआई देहरादून चैप्टर के सचिव श्री विकास कुमार ने कहा कि यह हमारे देहरादून चैप्टर के लिए गर्व की बात है कि हमारे अध्यक्ष को इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मान से नवाजा गया है। पीआरसीआई देहरादून चैप्टर से जुड़ने वाले नए मार्केटिंग एवं जनसंपर्क के छात्र – छात्राओं के लिए भी अच्छा अवसर होगा कि उनको देश के जाने-माने लोगों के बीच में आकर मार्केटिंग, कम्युनिकेशन एवं जनसंपर्क के क्षेत्र में अपना सहयोग देकर उत्तराखंड के लिए कुछ करने का अवसर मिलेगा।

 

पीआरसीआई देहरादून चैप्टर की ओर से श्री पंकज तिवारी, गौरव कांत जयसवाल एवं अन्य सदस्यों ने डॉ करुणाकर झा के इस उपलब्धि पर बधाई दी।

 

 

https://www.prci.world/