सीडीएस विपिन रावत का निधन देश के लिए एक अपूर्णीय क्षति:महाराज

811

देहरादून –  तमिलनाडु के कुन्नूर क्षेत्र में हुए सेना के हेलीकॉप्टर क्रैश मामले में चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ विपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित अन्य लोगों की मृत्यु पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश

श्री सतपाल महाराज ने कहा कि हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सशस्त्र बलों के जवानों के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ। उनका असामयिक निधन हमारे सशस्त्र बलों और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

Also Read....  मुख्य सचिव ने दिए राज्य के सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट करने के कड़े निर्देश

श्री महाराज ने कहा कि सीडीएस विपिन रावत पौड़ी जनपद स्थित गांव सैण बमरौली के रहने वाले थे। उनकी मृत्यु देश के साथ साथ उत्तराखंड के लिए भी एक बड़ा आघात है। सीडीएस विपिन रावत की कई पीढियां सेना को अपनी सेवाएं देती आ रही हैं। उनके पिता लक्ष्मण सिंह रावत भी लेफ्टिनेंट जनरल रहे हैं।

Also Read....  चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी

*निशीथ सकलानी*
मीडिया सलाहकार, श्री सतपाल महाराज जी, माननीय मंत्री, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई धर्मस्व एवं संस्कृति उत्तराखंड सरकार।

LEAVE A REPLY