विधान सभा परिसर के आंतरिक मार्गों का मामला खराब गुणवत्ता को लेकर सिंचाई मंत्री ने दिए जांच के आदेश

731
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने विधान सभा परिसर के अंदर आंतरिक मार्गों के डामरीकरण में लापरवाही और गुणवत्ता में कमी को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

Also Read....  देहरादून के रेंजर ग्राउंड में 5 से 11 अक्टूबर तक सजेगा ‘सरस फूड फेस्टिवल’

उत्तराखंड विधानसभा परिसर के अन्दर बने आंतरिक मार्गों के डामरीकरण में लापरवाही और खराब गुणवत्ता को देखते हुए शनिवार को प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने
कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियन्ता को जांच के आदेश दिए हैं।

Also Read....  विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

उन्होने प्रमुख अभियन्ता को जांच के आदेश देते हुए कहा कि उत्तराखंड विधानसभा परिसर के अन्दर बने आंतरिक मार्गों के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार लाया जाय और किए गए निर्माण कार्यों की जांच कर उत्तरदायित्व निर्धारित कर आवश्यक कार्यवाही की जाए।

Also Read....  हार्टफुलनेस एजुकेशनल ट्रस्ट और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने योग को विश्व स्तर पर पहुंचाने के लिए पांच वर्षीय साझेदारी की