केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय हरबंस कपूर के आवास पर जाकर दी श्रद्धांजलि

658
Voice of Uttarakhand

Dehradun – रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय श्री हरबंस कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया। रक्षा मंत्री ने बुधवार को श्री हरबंस कपूर जी के आवास पर जाकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं उनके परिजनों से भेंट कर सांत्वना प्रदान की। रक्षा मंत्री ने कहा कि श्री हरबंस कपूर वर्षों से जन सेवा से जुड़े रहे। उन्होंने श्री हरबंस कपूर के निधन को प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक भी उपस्थित थे।

Also Read....  विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री