टिहरी अटाली होटल के पास खाई में गिरा युवक, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने शव किया बरामद।

393

टिहरी –  चौकी ब्यासी द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया कि अटाली होटल के पास एक व्यक्ति नदी में गिर गया है, जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी से आरक्षी हिमांशु नेगी के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरण हेतु तत्काल घटनास्थल के रवाना हुई।

Also Read....  उत्तराखंड में मातृ रेफरल ट्रैकिंग, मॉनिटरिंग एवं ऑडिट प्रणाली होगी लागू

एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि उक्त युवक अटाली होटल के पास सड़क के किनारे घूम रहा था। अचानक उक्त युवक का पैर फिसल जाने के कारण 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। व उक्त युवक के सिर पर गहरी चोट लगने की वजह से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

Also Read....  मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों को वितरित किए 11 करोड़ रुपये

एसडीआरआर टीम द्वारा उक्त युवक मनोज सिंह नेगी पुत्र श्री पूरण सिंह नेगी के शव को 200 मीटर गहरी खाई से बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर स्थानीय पुलिस के सुपर्द किया।

Also Read....  मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों को वितरित किए 11 करोड़ रुपये

LEAVE A REPLY