चमोली एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने औली से एक अज्ञात शव को किया बरामद।

520
Voice of Uttarakhand

Chamoli – आज थाना जोशीमठ द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि ओली मार्ग पर एक शव खाई में दिखाई दे रहा है, जिसे बाहर निकालने हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

Also Read....  देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट जोशीमठ से रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के मुख्य आरक्षी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में रवाना हुई।

उक्त शव मुख्य मार्ग से 500 मीटर दूर जंगल के बीच बर्फ में पड़ा हुआ था।

Also Read....  मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त अज्ञात शव को अत्यंत विषम परिस्थितियों में बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

Also Read....  मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी