Big News एंबुलेंस से टकराई कार, मरीज की मौके पर मौत, चार घायल

409

हरिद्वार –  कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में एक मरीज को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस की कार से टक्कर हो गयी। इस हादसें एंबुलेंस में सवार मरीज की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार सवार चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Also Read....  मानसून सीजन को लेकर सजग रहें विभागीय अधिकारी : महाराज

मिली जानकारी के अनुसार सिडकुल स्थित पैनासोनिक कंपनी की यूनिट एक में काम करने वाले जगजीत सिंह को अचानक पथरी का दर्द उठा।  जिसके बाद एंबुलेंस बुलाकर उसे तत्काल ही भूमानंद अस्पताल के लिए रवाना किया गया। एंबुलेंस अभी रानीपुर झाल से यू टर्न लेकर मुड़ी ही थी कि हरिद्वार की ओर से दिल्ली की ओर जा रही कार ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी की एंबुलेंस सड़क पर पलट गई, जिसके चलते एंबुलेंस में सवार मरीज की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घअना में  एंबुलेंस के चालक, परिचालक व कार सवार यात्रियों को चोटें आई हैं। सड़क् हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची ज्वालापुर पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Also Read....  डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण; सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पुनर्वास व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश

LEAVE A REPLY