चौरास पुल (श्रीकोट) अलकनंदा नदी में 02 युवक बहे, SDRF पुलिस ने एक शव किया बरामद।

606

Srinagar Garhwal –  थाना श्रीनगर द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि चौरास पुल (श्रीकोट) में दो युवक नदी में बह गए हैं। जिनकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट श्रीनगर से मुख्य आरक्षी सुंदर बोरा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई।

Also Read....  उत्तराखंड प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन अब करेगा सोलर रूफटॉप परियोजनाओं का संचालन

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त युवक चौरास पुल श्रीकोट, अलकनंदा नदी के किनारे नहाने गये हुए थे, अचानक जलस्तर बढ़ जाने के कारण उक्त लड़के नदी के बहाव के साथ बह गए।

Also Read....  उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में इक्वेशन्स IAS के 21 विद्यार्थियों का चयन

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर उक्त लड़को की सर्चिंग हेतु सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जिसमे से एक लड़के अंकित चौधरी उम्र 19 वर्ष निवासी राजस्थान का शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया व दूसरे युवक हरिओम निवासी भरतपुर राजस्थान की सर्चिंग घटनास्थल पर एसडीआरएफ टीम द्वारा की जा रही है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण

LEAVE A REPLY