23 विधानसभा सीटों पर 29 मार्च से समीक्षा करेगी भाजपा – मनवीर चौहान

453
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  भाजपा संगठन प्रदेश में 23 ऐसी विधान सभा सीट जहां पर पार्टी को अपेक्षा के अनुरूप सफलता नहीं मिली है उनकी 29 मार्च से समीक्षा करेगी। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि जिन विधानसभाओं अपेक्षा अनुरूप नहीं मिले हैं उन विधानसभाओं मे पार्टी ने वरिष्ठ पदाधिकारियों को भेजकर समीधा करने का निर्णय लिया है।

Also Read....  ओलंपस हाई में ‘मंथन – युवा मनों से संवाद’ का आयोजन

उन्होंने बताया कि पदाधिकारियों को विधानसभा में जाकर 1 अप्रेल में पूर्व बैठकें कर रिपोर्ट मुख्यालय को देने के लिए कहा गया है। विधानसभा में जाने वाले पदाधिकारियों को तीन प्रकार की बैठकें कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों मे समीक्षा बैठकें 29मार्च से होगी। बैठकें सामूहिक बैठक, टोली बैठक तथा चर्चा बैठक मे कार्यकर्ताओ के साथ वार्तालाप किया जाएगा। 1 अप्रैल को समीक्षा बैठक की रिपोर्ट मुख्यालय को सौंप दी जाएगी।

Also Read....  माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल एवं एचएमआई के संयुक्त अभियान दल का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग-इन