मसूरी रोड के पास खाई में गिरी कार, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।

766
Voice of Uttarakhand

Dehradun – आज  CCR देहरादून द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि मसूरी रोड पर एक कार खाई में लटकी हुई है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा से मुख्य आरक्षी रवि चौहान के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

Also Read....  ब्रेकिंग न्यूज़ जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि उक्त वाहन स्विफ्ट UP 16 CY 5680 है, जिसमे 01 पुरुष व 01 महिला सवार थी। मसूरी रोड के समीप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

Also Read....  ब्रेकिंग न्यूज़ जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

एसडीआरएफ टीम व स्थानीय पुलिस द्वारा सयुक्त ऑपरेशन चलाकर दोनों लोगों नाम 01). अमित पुत्र श्री रमेश चंद्र उम्र 29 वर्ष निवासी अरावली अपार्टमेंट दिल्ली 02) आयुषी पुत्री श्री प्रदीप उम्र निवासी किंग्स पार्क सोसाइटी दिल्ली का सकुशल रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। व उसके उपरांत वाहन को बाहर निकालकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया।

Also Read....  ब्रेकिंग न्यूज़ जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री