मुख्यमंत्री  पुष्कर धामी से नेपाल के संसदीय समिति के विधायकों एवं समन्वयकों ने भेंट की।

563
Voice of Uttarakhand

Dehradun –  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में नेपाल के संसदीय समिति के विधायकों एवं समन्वयकों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने समिति के सभी सदस्यों को स्वागत करते हुए कहा कि नेपाल के साथ हमारा रोटी-बेटी का संबंध है। हमारी परंपराएं एवं संस्कृति भी मिलती-जुलती हैं। उन्होंने कहा कि नेपाल से हमारा संबंध काफी पुराना है।
नेपाल के संसदीय समिति के विधायकों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और उन्हें पशुपतिनाथ जी की अनुकृति भेंट की। इस दौरान समिति के अध्यक्ष श्री हरका बहादुर कुंवर, सदस्य श्री महेश दत्त जोशी, श्री भरत बहादुर खटका, श्री कृष्ण बहादुर चौधरी, श्री अक्कल बहादुर रावत, सुश्री अंबी कुमारी थापा एवं श्री कृष्ण राज सुबेदी मौजूद थे।

Also Read....  ब्रेकिंग न्यूज़ जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री