केंद्रीय सचिव की अध्यक्षता में हुई पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक

498
Voice of Uttarakhand

देहरादून। उत्तराखंड में केंद्रीय योजना के तहत पर्यटन क्षेत्र में हो रहे कार्यों के संबंध में सचिव पर्यटन, पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार श्री अरविंद सिंह (आईएएस) ने शुक्रवार को देहरादून में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। आईएचएम के सभागार में आयोजित बैठक में केंद्रीय सचिव, पर्यटन श्री अ‌रविंद सिंह प्रसाद ने योजना और स्वदेश दर्शन जैसी केंद्रीय योजना के तहत हुए कार्यों की जानकारी ली।

Also Read....  तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में 13वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित, ‘शिव शक्ति – द इटरनल यूनियन’ की भव्य प्रस्तुति ने मोहा मन

बैठक में अपर सचिव पर्यटन सुश्री सोनिका (आईएएस) और अपर निदेशक श्रीमती पूनम चंद ने प्रसाद योजना और स्वदेश दर्शन योजना के तहत उत्तराखंड में हुए कार्यों की जानकारी दी। कार्यों की सराहना करते हुए केंद्रीय सचिव, पर्यटन श्री अरविंद सिंह ने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराएं।

Also Read....  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात।

बैठक में यूटीडीबी अपर निदेशक श्री विवेक सिंह चौहान और आईएचएम के प्राचार्य श्री जगदीश खन्ना समेत विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।