ब्रेकिंग न्यूज़ मॉर्निंग वॉक पर निकले पुलिसकर्मी को हाथी ने पटक-पटक कर उतारा मौत के घाट।

535
Voice of Uttarakhand

Kotdwar : आज सुबह मार्निंग वॉक के लिए कोटद्वार-पुलिंडा मोटर मार्ग पर गए एक पुलिसकर्मी पर हाथी ने हमला कर मार दिया । अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी मनजीत सिंह निवासी विकासनगर (देहरादून) अन्य दिनों की तरह आज सुबह अपने एक मित्र के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे।

Also Read....  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की शिष्टाचार भेंट

दोनो कोटद्वार पुलिंडा मार्ग पर मोर्निंग वॉक कर रहे थे। सुबह करीब 6:00 बजे जब दोनों वापस लौट रहे थे, तभी अचानक एक हाथी उनके सामने आ धमका और मनजीत सिंह पर हमला कर दिया। हाथी से बचने के प्रयास में दौड़ते हुए मनजीत सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच वहां पहुंचे हाथी ने मनजीत पर हमला कर दिया।

Also Read....  एक वर्ष में 100 करोड़ रुपये टर्नओवर का लक्ष्य हासिल करेगा साइलेज फेडरेशन धन सिंह रावत

हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल मनजीत को बेस चिकित्सालय में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली में तैनात तमाम पुलिसकर्मी बेस चिकित्सालय में पहुंचे।

Also Read....  एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान