ब्रेकिंग न्यूज़ उप जिलाधिकारी लक्सर की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौके पर मौत,

471
Voice of Uttarakhand

हरिद्वार लक्सर –  उप जिलाधिकारी संगीता की गाड़ी का भयंकर एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में एसडीएम के गाड़ी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लक्सर से रुड़की ओर जा रहे ट्रक ने एसडीएम गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एसडीएम के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उप जिलाधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गई है।

Also Read....  मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सड़क सुधार कार्यों की पड़ताल करने तड़के मैदान में उतरे सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय

एसडीएम लक्सर को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है घटना के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस और सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए। एसडीम की गाड़ी को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया जबकि पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।

Also Read....  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और दुष्यंत गौतम की सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्ति के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस का कैंडल मार्च