टिहरी – देवप्रयाग खाई में गिरा वाहन, SDRF ने चलाया सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन।

338
Voice of Uttarakhand

Tehri – आज  समय 0015 पर एसडीआरएफ टीम को जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी से सूचना मिली की देवप्रयाग से 2 किलोमीटर पीछे एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी से टीम, उप निरीक्षक नीरज चौहान के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचकर पता चला कि उक्त वाहन एक बाइक थी जो कि श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर आ रहे थे। जिसमे 02 युवक सवार थे। देवप्रयाग से 02 किमी0 पूर्व वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया व एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

Also Read....  ओलंपस हाई ने उत्साह के साथ मनाया 27वां वार्षिक एथलेटिक्स मीट 2026-27

एसडीआरएफ टीम द्वारा सर्वप्रथम घायल व्यक्ति नाम पवन पुत्र श्री जय सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी किशनपुरा सोनीपत हरियाणा को रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया व उसके उपरांत मृत युवक नाम ललित पुत्र लाजबेंद्र उम्र 25 वर्ष निवासी झाझरा, सोनीपत हरियाणा के शव को 200 मीटर गहरी खाई से बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Also Read....  हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं