बड़ी खबर आप’ के सीएम चेहरा कर्नल अजय कोठियाल ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में ली सदस्यता।

349

देहरादून : विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री का चेहरा रहे सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल ने आज भाजपा मुख्यालय में अपने करीब चार सौ समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कर्नल अजय कोठियाल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।

Also Read....  शिक्षा विभाग में नये निदेशक के लिये जोर आजमाइश शुरू

विधानसभा चुनाव में आप के बहुत बुरे प्रदर्शन के बाद आम आदमी पार्टी ने 29 अप्रैल को दीपक बाली को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया था। जिसके करीब एक महीने बाद यानी 18 मई को कर्नल कोठियाल ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़े जोर शोर के साथ कर्नल कोठियाल को ‘भोले के फौजी’ के रूप में विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया था।

Also Read....  शिक्षा विभाग में नये निदेशक के लिये जोर आजमाइश शुरू

लेकिन कर्नल कोठियाल खुद अपनी सीट यानी गंगोत्री विधानसभा सीट पर जमानत भी नहीं बचा सके। दरअसल, आप में जाने से पहले कर्नल कोठियाल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा का टिकट पाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, उन्हें कामयाबी नहीं मिली। उसके बाद वह आप में चले गए। माना जा रहा है कि कर्नल कोठियाल को शामिल कर भाजपा खुद की सेना समर्थक छवि को मजबूत करने की कोशिश करेगी।

Also Read....  शिक्षा विभाग में नये निदेशक के लिये जोर आजमाइश शुरू

LEAVE A REPLY