बड़ी खबर टिहरी – कंडी सौड़ के पास हुआ दर्दनाक हादसा, SDRF टीम ने 06 शवों को किया बरामद।

530

*टिहरी – कंडी सौड़ के पास हुआ दर्दनाक हादसा, एसडीआरएफ टीम ने 06 शवों को किया बरामद।*

आज दिनांक 25 मई 2022 को चौकी कोटी कॉलोनी द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि गंगोत्री राजमार्ग पर कंडी सौड़ तहसील के पास कोटीगाड में बोलोरो वाहन खाई में गिर गया है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट कोटि कॉलोनी से उप निरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

Also Read....  विकसित भारत 2047 केवल सरकार का सपना नहींः नितिन नबीन

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि उक्त वाहन बोलोरो संख्या UK 10TA 0564 है। जिसमे 06 लोग सवार थे। जो कि चंबा से उत्तरकाशी की ओर जा रहा था। कंडी सौड़ से पहले कोटीगाड में वाहन अनियंत्रित होकर पैराफिट को तोड़कर 50 मीटर खाई में गिर गया। जिससे सभी लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई।

Also Read....  जनपद में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार, घबराने की आवश्यकता नहीं-जिला पूर्ति अधिकारी

एसडीआरएफ टीम द्वारा 50 मीटर गहरी खाई में उतरकर सभी मृतकों के शवों को बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर बॉडी बैग के माध्यम से जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतकों का विवरण –
1. प्रदीप दास पुत्र गणेश दास निवासी- 47 श्याम रोड नेथाई 24 परगना वेस्ट बंगाल उम्र 47 वर्ष
2. नीलेश भुनिया पुत्र मदन मोहन भुनिया निवासी -19 श्रीनगर न्यू गेरिया थाना सोनारपुर पचसियार कोलकाता उम्र 23 वर्ष
3. मदन मोहन भूनिया पुत्र हरिपद भूनिया निवासी -उपरोक्त उम्र 61 वर्ष
4. झुमुर भूनिया पत्नी मदन मोहन भूमिया निवासी- उपरोक्त उम्र 59 वर्ष
5. देवमाल्या देव नाथ पुत्र स्वर्गीय नीमाई चंद्र देवनाथ निवासी- बेडकपुर वेस्ट बंगाल उम्र 43 वर्ष
6. चालक आशीष पुत्र श्री प्रेमदास उम्र 36 वर्ष निवासी मुखबा पट्टी उत्तरकाशी।

Also Read....  पूरे क्षेत्र की तस्वीर तकदीर बदललेगी सतपुली झील: महाराज

LEAVE A REPLY