उत्तराखण्ड का विकास भाजपा शासन में ही संभव – सीएम योगी आदित्यनाथ

338

चंपावत/देहरादून। चंपावत विधानसभा उपचुनाव को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए प्रचार किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का जनपद चंपावत 31 मई को एक इतिहास बनाने जा रहा है। जनता सांसद, विधायक, प्रधान आदि जन-प्रतिनिधियों को चुनती है। लेकिन चंपावत के लोग इस बार मुख्यमंत्री का चुनाव करने जा रहे हैं।

Also Read....  Grand Opening of Grafest 26 at Graphic Era Students danced for hours to the folk tunes of Pandavaas

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखंड का विकास केवल बीजेपी कर सकती है। बीजेपी ने जो कहा है, किया है, जो कहेंगे, वह करेंगे। उत्तराखंड राज्य में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने विकास का एक मॉडल दिया है। उत्तराखंड वासियों के सपने पूरे हों, इसलिए बीजेपी और पुष्कर सिंह धामी जैसे युवा जरूरी हैं। रोड शो के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखंड जब अपनी 25 वर्षों की यात्रा पूरी करेगा, तब उसे यादगार बनाने के लिए चंपावत के पास बहुत कुछ होगा। चंपावत को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए अपने मुख्यमंत्री के साथ जुड़कर उन्हें रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने के लिए हम सबको आगे आना चाहिए। योगी ने कहा कि उनके समेत बीजेपी के बड़े नेता अगर विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए खटीमा गए होते तो आज तस्वीर दूसरी होती।

Also Read....  लोक भवन में बहुउद्देशीय भवनों का शिलान्यास, एक ही परिसर में मिलेंगी समेकित सुविधाएं

LEAVE A REPLY