बड़ी खबर युवक ने अपनी फोटो अवैध तमंचे के साथ व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर की जो उसे महंगी पड़ी।

464
Voice of Uttarakhand

Udham Singh Nagar  – दो दिन पूर्व एक युवक ने अपनी फोटो अवैध तमंचे के साथ व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर की थी जो उसे महंगी पड़ी और सलाखों के पीछे जाना पड़ा। रुद्रपुर पुलिस ने उस व्यक्ति को कल दिनांक 30.5.2022 को मय तमंचे के प्रीत विहार रम्पुरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया तो उसकी गुंडागर्दी तुरंत धरातल में आ गई और अपनी करने की माफी मांगने लगा जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा 12 बोर व दो जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुए जिसके विरूद्ध कोतवाली रुद्रपुर में अभियोग पंजीकृत कर आज दिनांक 31.5.2022 को माननीय न्यायालय पेश किया गया ।जिसे माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक हिरासत में उप कारागार हल्द्वानी भेज दिया गया है।श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉक्टर मंजूनाथ टीसी द्वारा जनमानस को सख्त हिदायत दी है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में कोई भी व्यक्ति यदि अवैध हथियार या अपने हथियार का प्रदर्शन करता है तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Also Read....  फ़्लो बाज़ार 2026 का भव्य आगाज़, महिलाओं की प्रतिभा, वेडिंग फ़ैशन और उत्तराखण्ड की रचनात्मकता का दिखा संगम