कैंची धाम स्थापना दिवस पर बाबा नीब करोरी महराज के जयकारों से गूंज उठा कैंची धाम

206

हल्द्वानी/देहरादून। कैंची धाम स्थापना दिवस पर बाबा नीब करोरी महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा है। कई किमी पहले से ही लाइन में कतारबद्ध होकर बाबा के दर्शन और प्रसाद के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं में स्वतरू अनुशासन और संयम नजर आ रहा है। उत्तराखण्ड को देवभूमि यूं ही नहीं कहा जाता है। यहां आकर देश ही नहीं विदेश के लोगों को भी जीने का रास्ता मिला।

Also Read....  ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी

किस्मत बदलने वाले बाबा नीब करोरी की तो बात ही निराली है। यही कारण है कि बाबा नीब करौली के दर पर मत्था टेकने के लिए देश विदेश के लोग कैंची धाम पहुंचते हैं। बुधवार को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा। सुबह चार बजे से ही बाबा के जयकारों के साथ बाबा के भक्तों ने कतारबद्ध होकर मंदिर परिसर में प्रवेश किया।

Also Read....  Grand Opening of Grafest 26 at Graphic Era Students danced for hours to the folk tunes of Pandavaas

मालपुए का प्रसाद लेकर बाबा के जयकारों के साथ पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। पुलिस प्रशासन भी सुबह से ही मुस्तैद दिखा। वहीं मंदिर समिति के कार सेवक जगह-जगह पर व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। बाबा के दर पर मत्था टेकने वालों की मंदिर के दोनों ओर करीब दो किलोमीटर लंबी कतार लगी रही। एक-एक कर सभी श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ मंदिर परिसर में प्रवेश किया। मंदिर के प्रवेश द्वार के ठीक सामने कंट्रोल रूम से सभी गतिविधियों पर निगरानी रखी गई।

Also Read....  कुंभ मेला 2027: मेलाधिकारी ने किया प्रशासनिक रोड कॉरिडोर सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण

LEAVE A REPLY