हैदराबाद पहुंचने पर महाराज का भव्य स्वागत

280
Voice of Uttarakhand

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने हैदराबाद पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का शुक्रवार को लम्बारी जनजाति की महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया।

Also Read....  सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम

भारतीय जनता पार्टी की दो दिन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार से तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में होगी। इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में होने वाले इस अधिवेशन मैं भाग लेने के लिए शुक्रवार को प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज भी हैदराबाद पहुंचे। श्री महाराज के हैदराबाद पहुंचने पर वहां की लम्बारी जनजाति की महिलाओं ने अपने पारंपारिक अंदाज में उनका भव्य स्वागत किया।

Also Read....  नशामुक्त युवा, विकसित भारत का संकल्प: वैली चैंपियनशिप का भव्य समापन, खेलों के जरिए युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश