देवप्रयाग – देर रात्रि ब्यासी के समीप वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।

432
Voice of Uttarakhand

Devprayag –  देर रात्रि एसडीआरएफ टीम को चौकी ब्यासी द्वारा सूचित किया गया कि गुल्लर से शिवपूरी के बीच एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी से मुख्य आरक्षी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन स्कोर्पियो है। जिसमे 04 लोग सवार थे जो श्री केदारनाथ के दर्शन करने के बाद वापस ऋषिकेश की ओर जा रहे थे। गुल्लर के आगे पहुंचकर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया जिससे 03 लोग गंभीर घायल हो गए व एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हो गई।

Also Read....  जनसुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सख्त, पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित; अतिक्रमण पर एक्शन

एसडीआरएफ टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों व रात्रि के घनघोर अंधेरे में 50 मीटर गहरी में उतरकर 03 लोगो का रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया व उसके उपरांत मृत युवक नाम निशांत उम्र 23 वर्ष निवासी गाजियाबाद दिल्ली के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Also Read....  आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

घायलों का विवरण :-
01.संगीता दास अधिकारी पुत्री श्री नरेंद्र दास अधिकारी निवासी ग्रेटर नोएडा।
02. वर्षा पुत्री श्री शेर सिंह निवासी दिल्ली।
03. अंकित निवासी गाजियाबाद दिल्ली।