तोताघाटी में सेल्फी लेते समय खाई में गिरने से युवक की मौत

316
Voice of Uttarakhand

रूद्रप्रयाग/देहरादून। दोस्तों के साथ दिल्ली से केदारनाथ जा रहे युवक की तोताघाटी में सेल्फी लेते समय खाई में गिरकर मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ ने काफी मशक्कत के बाद खाई ये युवक का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देवप्रयाग पुलिस के मुताबिक, मिंटू मंडल (29) पुत्र दिलीप मंडल निवासी प्रह्लादपुर गांव, पालम, दिल्ली कैंट, रवि सेठ और अंकित महतो के साथ रविवार को केदारनाथ जा रहा था।

Also Read....  सोंग नदी की सेहत का 'बायो इंडिकेटर' प्रोजेक्ट से लगेगा पता: सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू

युवक के दोस्तों के मुताबिक, रविवार सुबह तोताघाटी में वह कार रोककर सड़क पर उतर गए। रवि और अंकित सड़क के पहाड़ वाले हिस्से तरफ गए। जबकि मिंटू खाई की ओर जाकर सेल्फी लेने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह गहरी खाई में जा गिरा। युवक के खाई में गिरने की सूचना पर देवप्रयाग में तैनात एसएसआई अनिरुद्ध मैठाणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को लेकर कर घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस और एसडीआरफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को खाई से निकाला। पुलिस ने युवक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

Also Read....  अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त