समाजसेवी गौरव गौरव खंडेलवाल की समस्या को गंभीरता से लेते हुए बॉबी कटारिया ने की प्रेस वार्ता।

451
Voice of Uttarakhand

देहरादून : समाजसेवी बॉबी कटारिया द्वारा उज्जवल रेस्टोरेंट तिब्बती मार्केट देहरादून में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया गया, बॉबी कटारिया ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा है कि एक समाजसेवी गौरव खंडेलवाल की सिकंदर सिंह व्यक्ति के द्वारा छवि को धूमिल किया जा रहा है।

बॉबी कटारिया ने कहा है कि सिकंदर सिंह ऐसा व्यक्ति है जिसके खिलाफ कई बार शिकायत व मुकदमा दर्ज कराया गया परंतु गढ़ी कैंट थाना सहित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ज्ञापन के माध्यम से को भी सूचित किया गया है, परंतु आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है।

Also Read....  सोंग नदी की सेहत का 'बायो इंडिकेटर' प्रोजेक्ट से लगेगा पता: सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू

जबकि गौरव खंडेलवाल का कहना है कि उनके साथ धोखाधड़ी व उनको एवं उनके परिवार को जान से मारने की धमकी व फर्जी मुकदमा भी किया गया है, उन्होंने कहा कि सभी दस्तावेज उनके पास है, परंतु दून पुलिस उनकी एक भी नहीं सुन रही है, इसलिए अपनी फरियाद लेकर बॉबी कटारिया के पास गए, उस समस्या को लेकर गौरव खंडेलवाल बॉबी कटारिया सहित कई लोगों ने आज प्रेस वार्ता की।

Also Read....  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में रायपुर विधानसभा में निकली उत्तराखंड न्याय यात्रा, वोट चोरी, अंकिता भंडारी हत्याकांड और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

प्रेस वार्ता में गौरव खंडेलवाल ने कहा मुझे और मेरे परिवार को गोली मारने और मेरे प्रतिष्ठान को गिराने की धमकी दी जा रही है पर सिकंदर सिंह खुलेआम घूम रहा है और उस पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी, संस्कृति विभाग के समन्वय में चल रही विशेष तैयारी

बॉबी कटारिया ने कहा है कि दून पुलिस को इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए साथ ही गौरव खंडेलवाल और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई  जाए।