रिपोर्ट दर्ज न करने पर SSP ने बिंदाल पुलिस चैकी प्रभारी को किया सस्पेंड

481
Voice of Uttarakhand

देहरादून। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर अपना पदभार ग्रहण करने के बाद से लगातार मीटिंग कर हिदायत दे रहे थे की किसी भी घटना में पीड़ित को तंग ना किया जाए। उसकी रिपोर्ट जरूर दर्ज की जाए। लेकिन लगता है कुछ कर्मचारी अपने आप को अधिकारियों से भी ऊपर समझने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला बिंदाल पुलिस चैकी क्षेत्र में हुआ। एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई थी।

Also Read....  ब्रेकिंग न्यूज़ जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

पुलिस के अनुसार चैकी प्रभारी ने उसकी रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया और उसके साथ अभद्र व्यवहार भी किया। इससे परेशान होकर पीड़ित ने एसएसपी के दरबार में शिकायत की तो एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद तुरंत बिंदाल चैकी प्रभारी कलम सिंह रावत के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के आदेश देते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया।

Also Read....  ब्रेकिंग न्यूज़ जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता निवासी मित्रलोक कालोनी चैकी बिंदाल थाना गढ़ी कैण्ट ने अपनी मोटरसाइकिल के चोरी होने की सूचना देने के उपरान्त भी चैकी प्रभारी बिंदाल उ0नि0 कमल सिंह रावत के द्वारा पीड़ित का प्रार्थना पत्र लेने से इन्कार किया गया। यहां तक कि शिकायतकर्ता के साथ अभद्रता की गई, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा को उ0नि0 कमल सिंह रावत, चैकी प्रभारी बिंदाल के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। कप्तान ने सभी थाना चैकी प्रभारियों को कड़े निर्देश दिये कि शिकायतकर्ताओं से प्राप्त प्रत्येक शिकायत का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता के साथ किसी भी प्रकार का अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

Also Read....  ब्रेकिंग न्यूज़ जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री