महाराज की मेहनत रंग लाई ब्लाक प्रमुखों के वाहनों में तेल के लिए प्रतिमाह मिलेंगे 10000 रुपए, आदेश जारी

606
Voice of Uttarakhand

Dehradun –  हाल ही में प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री आदरणीय श्री सतपाल महाराज जी से प्रमुख संगठन के द्वारा मुलाकात की गई थी जिसमे कई मांगे मंत्री जी के समक्ष रखी थी। जिसमें से कई वर्षों से एक मांग थी यह भी थी कि प्रमुखों के वाहन के लिए पेट्रोल या डीजल की व्यवस्था की जाए।

Also Read....  स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया

माननीय पंचायतीराज मंत्री जी के द्वारा शीघ्र ही सचिव पंचायतीराज व निदेशक पंचायतीराज को आदेशित किया गया कि शीघ्र उचित करवाई की जाए। आज सभी प्रमुख को इस बात की खुशी होगी कि सभी प्रमुखगणों के वाहन में तेल के लिए प्रतिमाह 10000 (दस हजार) रुपये की व्यवस्था के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Also Read....  स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया

इसके लिए प्रमुख संगठन के अध्यक्ष डॉ दर्शन दानू ने पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज का विशेष रूप से आभार जताया है।