टीएचडीसीआईएल को वाइब्रेंट नॉर्थ ईस्ट प्रदर्शनी, गुवाहाटी में ‘सर्वश्रेष्ठ स्टाल’ के रूप में चुना गया

350

Rishikesh- :टीएचडीसीआईएल द्वारा 25 से 27 अगस्त, 2022 तक गुवाहाटी, असम में आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित नॉर्थ ईस्ट प्रदर्शनी में एक आकर्षक स्टाल प्रदर्शित किया गया ।टीएचडीसीआईएल को इस आयोजन में मध्यम श्रेणी में ‘सर्वश्रेष्ठ स्टाल’ के रूप में चुना गया |

Also Read....  नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान : रेखा आर्या

टीएचडीसीआईएल का प्रतिनिधित्व 03 सदस्यीय टीम द्वारा किया गया। जिसमे श्री गौरव कुमार, प्रबंधक (पीआर), श्री संजय रावत, वरिष्ठ प्रबंधक (सिविल डिजाइन) एवं श्री राहुल जोशी, प्रबंधक (ईएमडी) रहे |श्री गौरव कुमार, प्रबंधक (पीआर) इस प्रदर्शनी के नोडल अधिकारी भी रहे ।

Also Read....  बड़ी खबर सीटू से संबद्ध उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन ने देश व्यापी काला दिवस पर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन भेजा

टीएचडीसीआईएल भारत की अग्रणी विद्युत उत्पादन कंपनियों में से एक है । टिहरी बांध एवं एचपीपी(1000मेगावाट), कोटेश्वर एचईपी(400 मेगावाट), गुजरात के पाटन में 50 मेगावाट एवं द्वारका में 63 मेगावाट की पवन विद्युत परियोजनाओं, उत्तर प्रदेश के झांसी में 24 मेगावाट की ढुकवां लघु जल विद्युत परियोजना एवं कासरगॉड केरल में 50 मेगावाट की सौर परियोजना के साथ टीएचडीसीआईएल की कुल संस्थापित क्षमता 1587 मेगावाट हो गई है ।

Also Read....  राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार

 

LEAVE A REPLY