पंजाब नैशनल बैंक को वित्त वर्ष 21-22 के ईज 4.0 रिफार्म इंडेक्स अवार्ड में दो पुरस्कार मिले

477
Voice of Uttarakhand

देहरादून-  पंजाब नैशनल बैंक वित्त वर्ष 21-22 के ईज 4.0 रिफार्म इंडेक्स अवार्ड की दो श्रेणियों में प्रथम उपविजेता रहा है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए ) द्वारा मुंबई में आयोजित समारोह में माननीय वित्त मंत्री सुश्री निर्मला सीतारामन् और माननीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत किशनराव कराड़ की उपस्थिति में यह प्रतिष्ठापूर्ण दोनों अवार्ड तकनीकी आधारित बैंकिंग और गवर्नेंस व मानव संसाधन के क्षेत्र में मिले हैं।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

इस अवसर पर एमडी एवं सीईओ श्री अतुल कुमार गोयल ने पुरस्कार ग्रहण किया। कार्यक्रम में सीजीएम, एसएमईएडी, श्री आर. के. साबू, अंचल प्रबंधक, मुंबई, श्री बिभु प्रसाद महापात्रा और पीएनबी महाप्रबंधक, एमपीडी श्री मनीष अग्रवाल उपस्थित रहे।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।