Good News उज्जवल स्वायत्ता सहकारिता से 2800 महिलायें और दिव्यांगजन 194 स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जुड़े

280
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  उज्जवल दिव्यांग समावेशित बहुउद्देश्यीय स्वायत्ता सहकारिता की वार्षिक आम बैठक देहरादून के भाऊवाला में आयोजित की गई। इस दौरान सभी सदस्यों को विगत वर्ष के कार्यों और ऋण की जानकारी दी गई और आगामी कार्य योजना पर चर्चा की गई। बैठक में सहकारिता से जुड़े 6 सौ से अधिक दिव्यांग, महिलाओं और गरीब तबके के लोगों ने प्रतिभाग किया।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

सहकारीता की अध्यक्ष ममता ठाकुर ने बताया कि वर्तमान समय में उज्जवल स्वायत्ता सहकारिता से 2800 महिलायें और दिव्यांगजन 194 स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जुड़े हुए हैं। 260 जरूरतमंदों को सहकारिता के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाकर आजीविका चलाने का अवसर प्रदान किया गया है। उन्होंनेे बताया कि सहकारिता से जुड़े लोगों को समूह और व्यक्तिगत रूप से ऋण दिया जाता है। सहकारिता का मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब, दिव्यांग और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

बैठक में जिला सहकारिता देहरादून के सहायक निबंधक वीर भान, हंस फाउंडेशन के डायरेक्टर विजय कुमार जामवाल, परियोजना प्रबंधक सीमा सिंह, संजीवनी विकास एवं जनकल्याण समिति परियोजना की प्रबंधक हिमांशा, एएफसी इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड की सलाहकार सुनीता, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक हिमांशु घिल्डियाल आदि ने भी अपने विचार रखे।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।