बड़ी खबर स्वास्थ्य सचिव ने चार जिलों के सीएमओ को जारी किया कारण बताओ नोटिस

1807
Voice of Uttarakhand

देहरादून।(VOICE OF UTTARAKHAND) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव डा. आर. राजेश कुमार ने चार जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को हैल्थ एंड वैलनेस सेंटर की लक्ष्य प्राप्ति में उदासीनता के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिन चार सीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं उनमें देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी व रूद्रप्रया जनपद शामिल हैं। स्वास्थ्य सचिव का कहना है कि अत्यंत महत्वकांक्षी कार्यक्रम को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाने को रुचि नहीं ली जा रही जो कि अत्यंत खेद का विषय है। समय सीमा का अनुपालन न किया जाना राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत हैल्थ एंड वैलनेस सेंटर की लक्ष्य प्राप्ति के लिए उदासीनता का द्योतक है। इस उदासीनता पर भारत सरकार ने गंभीर अप्रसन्नता व्यक्त की है।