योगेश भट्ट ने ली राज्य सूचना आयुक्त की शपथ, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

368
Voice of Uttarakhand

देहरादून। (VOICE OF UTTARAKHAND) वरिष्ठ पत्रकार व राज्य आंदोलनकारी  योगेश भट्ट ने राज्य सूचना आयुक्त का पदभार ग्रहण कर लिया है। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से नि) गुरमीत सिंह ने नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस कार्यक्रम में मुख्य सूचना आयुक्त अनिल चंद्र पुनेठा, राज्य सूचना आयुक्त विवेक शर्मा, विपिन चंद्र, अर्जुन सिंह, मेयर सुनील उनियाल गामा, मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव विनोद कुमार सुमन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Also Read....  लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मानः डीएम