कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने टपकेश्वर मंदिर पहुंच किया जलाभिषेक, भगवान भोलेनाथ से की देश व प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना

326
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  आज महाशिवरात्रि के अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अपनी पुत्री वैष्णवी के साथ देहरादून स्थित टपकेश्वर मंदिर पहुंची जहां उन्होंने पौराणिक शिव मंदिर टपकेश्वर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया।इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने भगवान भोलेनाथ से समस्त देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।उन्होंने कहा कि आज का दिन भगवान भोले को समर्पित होता है।ऐसे में इस दिन पर जलाभिषेक व रुद्राभिषेक का अपना विशेष महत्व होता है।

Also Read....  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी